फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients remained troubled for one hour in Chamba Medical College

चंबा मेडिकल कॉलेज में एक घंटा परेशान रहे मरीज

Wed, 04 Aug 2021 06:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Patients remained troubled for one hour in Chamba Medical College
मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में जमीन पर बैठे मरीज। - फोटो : Chamba
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में इंटरनेट सेवाएं चरमराने से कई विभागों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को भी इस प्रकार की समस्या से कर्मचारियों सहित मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक बाधित रही इंटरनेट सेवाओं से मरीजों को पर्ची बनवाने से लेकर दवाई लेने और टेस्ट के शुल्क जमा करवाने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मरीजों की सहूलियत को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे की ओर से कर्मियों को ऑफलाइन कार्य करने की हिदायत दी गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो इसके बारे में बीएसएनएल प्रबंधन से भी शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन

गौर रहे कि मेडिकल कॉलेज चंबा में बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे इंटरनेट सेवाएं लड़खड़ा गईं। इंटरनेट सेवाएं बंद पड़ने से मरीजों को पर्ची बनवाने, आपातकालीन कक्ष, डिस्पेंसरी और टेस्ट के शुल्क जमा करवाने के लिए दिक्कत हुई। इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से विभिन्न प्रकार के टेस्ट संबंधी शुल्क जमा करवाने के लिए कक्ष के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ती गई, जिस कारण लोगों सहित तैनात स्टाफ को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, पहले थोड़ी देर के लिए स्टाफ इंटरनेट सेवा बहाल होने का इंतजार करते रहा लेकिन, एक घंटे तक इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हुई। उसके बाद स्टाफ ने मरीजों की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन को इसकी सूचना दी। प्रबंधन की ओर से ऑफलाइन कार्य करने के आदेश होने पर स्टाफ ने ऑफलाइन कार्य शुरू किया। उसके बाद मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में इंटरनेट सेवाएं चरमराना आम बात हो गई है। कभी सरकारी कार्यालयों में इंटरनेट ठप हो जाता है तो कभी अस्पतालों में इंटरनेट सेवा ठप पड़ जाती है। जबकि ऑनलाइन कार्य करने के लिए इंटरनेट आवश्यक है। चिकित्सा अधीक्षक देवेंद्र ने बताया कि इंटरनेट सेवा ठप होने से परेशानी हुई। स्टाफ को ऑफलाइन कार्य करने के लिए कह दिया गया था। इंटरनेट सेवा बहाल होने पर रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया गया। कहा कि इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के बारे में निगम प्रबंधन के पास शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed