फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Parking will be made in every ward of Chamba city, councilor will search for land.

Chamba News: चंबा शहर के हर वार्ड में बनाई जाएगी पार्किंग, पार्षद करेंगे जमीन की तलाश

Mon, 05 Feb 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Parking will be made in every ward of Chamba city, councilor will search for land.
चंबा शहर।संवाद
चंबा। नगर परिषद चंबा के हर वार्ड में अब पार्किंग बनाई जाएंगी। नगर परिषद ने शहरवासियों को यह सुविधा देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

वार्ड पार्षदों को जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। जमीन चिह्नित होने के बाद हाउस की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी और बजट का प्रावधान किया जाएगा। नगर परिषद चंबा की इस पहल का मकसद शहर के लोगों को पार्किंग की सुविधा देना है। नगर परिषद यह बाद में तय करेगी कि पार्किंग को निशुल्क रखा जाए और फिर शुल्क निर्धारित किए जाए। फिलहाल, पार्किंग के निर्माण को लेकर नगर परिषद ने कवायद शुरू कर दी है।
शहर के वार्ड जनसाली, सुल्तानपुर और धड़ोग में पार्किंग के लिए जगह चिह्नित हो गई है। शेष आठ वार्डों में जगह चिह्नित की जा रही है। सभी वार्डों में पार्किंग के लिए जगह मिलने के बाद लोगों को वाहन पार्क करने के लिए दिक्कतें पेश नहीं आएंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के वार्डों में पार्किंग का अभाव है। ऐसे में वाहन सड़क किनारे खड़ा किए जा रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों में अजय कुमार, शम्मी कुमार, अमित कुमार और विवेक कुमार ने कहा कि उन्होंने चौपहिया वाहन तो ले रखे हैं, मगर उन्हें वाहन सड़क किनारे खड़ा करने पड़ते हैं। कई बार गाड़ियाें के चोरी की वारदातें हो जाती हैं। बताया कि नगर परिषद के पार्किंग के निर्माण शुरू किए प्रयास सराहनीय हैं। इससे वाहन मालिकों को काफी राहत मिलेगी। उनके वाहन सुरक्षित पार्किंग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन वार्डों में किया जा रहा जमीन का चयन
जुलाहकड़ी, हरदासपुरा, चौगान वार्ड, हटनाला, सुराड़ा, सपड़ी, कसाकड़ा और जुलाहकड़ी में जमीन चिह्नित की जा रही है। वार्ड पार्षद यह ध्यान में रख रहे हैं कि कम से कम तीस से पचास गाड़ियां पार्क हो सकें।


--नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि हर वार्ड में नई पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए पार्षदों को जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्किंग बनने से शहरवासियों को काफी सुविधा मिलेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed