फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Parking and shopping complex will be built in the old bus stand with Rs 5 crores.

Chamba News: पुराना बस अड्डा में पांच करोड़ से बनेंगे पार्किंग, शॉपिंग कांप्लेक्स

Mon, 05 Aug 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Parking and shopping complex will be built in the old bus stand with Rs 5 crores.
चंबा में वर्चुअल माध्यम से विभिन्न ​शिलान्यासों के शुभारंभ के दौरान मौजूद सदर विधायक नीरज नैयर
चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा के लिए 120.44 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और आधारशिला रखी। उन्होंने चंबा में 35.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिनी सचिवालय भवन और पुलिस मैदान चंबा में 11.12 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंबा में पांच करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर का निर्माण कार्य 18 माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने 4.64 करोड़ रुपये की लागत से बहु उद्देश्यीय हाल और डाइट सरू पुस्तकालय की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा में 10.38 करोड़ रुपये से नव-निर्मित ट्रॉमा केयर सेंटर और 20.58 करोड़ रुपये से निर्मित विद्युत उप-केंद्र का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज चंबा में 11.57 करोड़ रुपये से निर्मित पीजी ब्लॉक, तीसा में 1.68 करोड़ रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघेईगढ़ और तीसा के भंजराड़ु में 6.11 करोड़ रुपये से नवनिर्मित बस अड्डे का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा हेलीपोर्ट का शीघ्र ही शिलान्यास किया जाएगा और यहां उड़ानों के लिए सब्सिडी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चंबा-चुवाड़ी-जोत सुरंग निर्माण की कंसल्टेंसी के लिए चार करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चंबा चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 165 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं और इसके भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस महाविद्यालय के लिए पूर्ण स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में नीति निर्धारण किया जा रहा है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास की नई गाथाएं लिखी हैं। रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और संसाधनों को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, एसपी चंबा अभिषेक यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed