{"_id":"68fe56a8d4ac186ff40efb30","slug":"parking-a-vehicle-in-chuwadi-is-a-big-challenge-chamba-news-c-88-1-cmb1002-164655-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुवाड़ी में वाहन पार्क करना बड़ी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुवाड़ी में वाहन पार्क करना बड़ी चुनौती
Sun, 26 Oct 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत आते चुवाड़ी में पार्किंग की सुविधा न होना स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क के किनारे लोगों को वाहनों को बेतरतीब लगाना पड़ रहा है, जिससे जाम की समस्या रोजाना सामने आ रही है।
स्थानीय दुकानदार और राहगीरों का कहना है कि वर्षों पहले बनाई गई पार्किंग योजना सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई हैं। सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कारण कई बार लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में देर हो जाती है।
चुवाड़ी में सुबह और शाम के समय सड़क के किनारे वाहन खड़े रहते हैं। स्कूल बस और ऑटो भी जाम में फंस जाते हैं। प्रशासन को असली समस्या दिखनी चाहिए। श्याम सिंह बलौरिया, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
कई बार हम अपने बच्चे को स्कूल या अस्पताल ले जाते समय जाम में फंस जाते हैं। अगर पार्किंग व्यवस्था बेहतर हो तो यह परेशानी कम हो सकती है। बृजलाल शर्मा, स्थानीय निवासी
राहगीरों और दुकानदारों के लिए समस्या बड़ी है। सड़क के किनारे खड़े वाहनों की वजह से ट्रैफिक सुचारु नहीं रहता है। अजय चंबियाल, स्थानीय निवासी
प्रशासन की ओर से बार-बार पार्किंग के नाम पर योजनाएं बनाई जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सुधार नहीं हुआ। समय रहते समाधान नहीं हुआ तो जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी। सुनील कुमार, स्थानीय निवासी
यह मामला ध्यान में है। चुवाड़ी में पार्किंग बनाने के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। पारस अग्रवाल, एसडीएम, भटियात