फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Park will be built in Julahkadi, flood lights will be installed at Millennium and Gandhi Gate

जुलाहकड़ी में बनेगा पार्क, मिलेनियम और गांधी गेट पर लगेंगी फ्लड लाइट

Tue, 16 Nov 2021 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Park will be built in Julahkadi, flood lights will be installed at Millennium and Gandhi Gate
बैठक के दौरान नगर परिषद चंबा अध्यक्ष नीलम नैयर व पार्षद। - फोटो : Chamba
चंबा। नगर परिषद चंबा ने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को आयोजित नगर परिषद के जनरल हाउस में विभिन्न कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। शहर में मिलेनियम गेट और गांधी गेट पर फ्लड लाइट लगाई जाएंगी। इससे शहर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे। इसके अलावा हरदासपुरा से मिंडा लिंक मार्ग का मरम्मत कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मार्ग की मरम्मत के लिए नगर परिषद की ओर से प्रस्ताव पारित किया गया है। इस मार्ग पर लाइट भी लगाई जाएंगी। आगामी समय में इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही आरामदायक हो जाएगी। इसके अलावा पक्काटाला में स्लाटर हाउस से लेकर श्मशानघाट तक पेवर पाथ का कार्य भी किया जाएगा, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए शहर के जुलाहकड़ी वार्ड में पार्क का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने की। जबकि, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता भी इस दौरान मौजूद रहे। बैठक में प्रस्ताव पारित करने के अलावा शहर में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने, नालियों पर लोहे के जाले लगाने सहित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर परिषद चंबा की उपाध्यक्ष सीमा कश्यप, सुल्तानपुर वार्ड पार्षद सीमा कुमारी, हरदासपुरा वार्ड पार्षद अंजू देवी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed