फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pangi Valley laden with snowfall, speed stopped on many routes

Chamba News: बर्फबारी से लदी पांगी घाटी, कई रूटों पर थमी रफ्तार

Mon, 08 May 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 May 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pangi Valley laden with snowfall, speed stopped on many routes
पांगी (चंबा)। मई में पहली बार जनजातीय क्षेत्र पांगी की पहाड़ियां बर्फ से लदकद हो गई हैं। कबायली क्षेत्र पांगी के सुराल में एक 30 सेंमी और किलाड़ में 10 सेंमी तक ताजा बर्फबारी हुई है। इससे क्षेत्र में शीतलहर की प्रकोप काफी बढ़ गया है। इतना ही नहीं, किलाड़ मुख्यालय में हुई बर्फबारी के चलते क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई। इससे लोगों को पैदल आवाजाही कर अपने गंतव्यों का रुख करना पड़ा। कुल मिला कर यातायात व्यवस्था बंद होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी से जिंदगी काफी कठिन हो गई है। लोग अभी तक गर्म वस्त्रों को नहीं छोड़ पा रहे हैं। पांगी में बर्फबारी के बाद सोमवार को किसी भी रूट पर एचआरटीसी बस सेवाएं सुचारु नहीं रह पाईं। लोग के घरों की छतें बर्फ से लकदक हो गई हैं। पांगी के किलाड़ से प्रेगा, पुंटो, धरवास, छलौली, लुज, हुड़ान, करयूनी, सेचूनाला, हिलुटवान मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं और खाद्य सामग्री को खरीदने के लिए मीलों का पैदल सफर तय करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम में बदलाव के बाद किलाड़ मुख्यालय में गिरी बर्फ पिघलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed