फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat chunav nomination last day

नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन

Sun, 15 Nov 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 15 Nov 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में सोमवार को नामांकन वापस लेने के बाद भरमौर में कितने  उम्मीदवार अखाड़े में उतरते हैं, उसके बाद ही चुनाव में विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपनी चुनावी रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन



सोमवार देर शाम तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी फौरन वितरित कर दिए जाएंगे। इसके चलते यह चुनावी माहौल राजनीतिक रंग ले लेगा।  हालांकि बीते रविवार शाम तक गांवों में जा-जा कर प्रत्याशी अपने पक्ष में महौला तैयार करने में जुटे रहे। जबकि जो रूठे हुए प्रत्याशी मैदान में हैं उन्हें मनाकर अपने पक्ष में नाम वापस लेने का भी दबाव बनाते रहे लेकिन सोमवार देरशाम कौन सा प्रत्याशी किस के पक्ष में नाम वापस लेता है यह देखना काफी रोचक रहेगा।
विज्ञापन



इस बार भरमौर में पंचायत चुनाव में युवा वर्ग में खास जोश देखा जा रहा है। ऐसे में बीते पंचायत चुनाव के मुकाबले इस बार तिगुने उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया हुआ है जिसमें प्रधान पद के लिए 308, उपप्रधान के लिए 194 व वार्ड पंच के लिए 399 उम्मीदवार तथा पंचायत समिति के लिए 85 व जिला परिषद के 13 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं। इसलिए सोमवार का दिन इसलिए भी खास है कि नामांकन वापस लेते समय कौन सा उम्मीदवार किस प्रत्याशी के पक्ष  में नाम वापस लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर गांवों में भी वार्ड पंच से लेकर प्रधान पद तक के लिए भी गांवों में छोटी छोटी नुक्कड़ सभाएं की जा रही हैं। कहीं-कहीं पर वार्ड पंच के लिए निर्विरोध चुने जाने की सहमति बन रही हैं तो वहीं उप प्रधान, प्रधान,  समिति सदस्य व जिप के लिए निर्विरोध चुने जाने पर कोई सहमति नहीं बन पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed