{"_id":"662947b78b2c2336a10cf8f8","slug":"pakkatala-school-building-in-danger-due-to-road-subsidence-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123273-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मार्ग धंसने से पक्काटाला स्कूल भवन को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मार्ग धंसने से पक्काटाला स्कूल भवन को खतरा
Wed, 24 Apr 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय उच्च पाठशाला स्कूल का स्टाफ और विद्यार्थी पक्काटाला नाले की गंदगी से परेशान हैं। बीते दिनों हुई बारिश से स्कूल का मार्ग धंस गया है।
स्कूल भवन को भी खतरा हो गया है। हैरानी की बात है कि स्कूल परिसर में बारिश के दौरान गंदगी पहुंचने की समस्या पिछले करीब पांच साल पुरानी है, मगर इसका समाधान नहीं हो पाया है। विद्यार्थी गंदगी के माहौल में पढ़ाई करने पर मजबूर हैं। इस मामले से विभाग और प्रशासन को भी अवगत करवाया गया है, मगर अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। उधर, चौगान वार्ड के पार्षद खालिद मिर्जा और स्थानीय समाजसेवी पीसी रैणा ने इस समस्या को लेकर सहायक आयुक्त पीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा है। प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। गौरतलब है कि इस नाले में शहर की गंदगी पहुंचती है। इससे स्कूल परिसर के आस-पास गंदगी का आलम रहता है। कई बार प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
--