{"_id":"56dd87f94f1c1bf5128b4568","slug":"pakatala-road-stone-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्काटाला में पहाड़ी से गिरे पत्थर, आवाजाही के लिए आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्काटाला में पहाड़ी से गिरे पत्थर, आवाजाही के लिए आफत
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा-बालू बाया पक्काटाला मार्ग पर सोमवार को दरकती पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे। जिसके चलते अपने अपने गंतव्यों की ओर जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस समस्या को हल करने की मांग काफी पुरानी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शहर मुख्यालय से चंबा पठानकोट मार्ग पर स्थित बालू पहुंचने के लिए सबसे छोटा रास्ता होने की स्थिति में कई लोग रोजाना इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। बारिश हो या सामान्य मौसम इस मार्ग पर दरकती पहाड़ी से गिरने वाले पत्थर हर किसी के लिए परेशानी बने हुए हैं। आज तक दर्जनों लोग इन पत्थरों की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय राजनीतिक अमला भी इस दिशा में कोरे आश्वासन देने के अलावा कुछ खास नहीं कर पा रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद, प्रशासन और सरकार से मांग की है कि चंबा बालू बाया पक्काटाला मार्ग पर दरकती पहाड़ी की समस्या का स्थायी हल किया जाए।
विज्ञापन