{"_id":"6633d18726c35c4fa009de35","slug":"painting-competition-45-students-showcased-their-talent-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123943-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चित्रकला प्रतियोगिता 45 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चित्रकला प्रतियोगिता 45 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
Thu, 02 May 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
चंबा के डीएवी स्कूल में अमर उजाला द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।संवाद
चंबा। अमर उजाला की ओर से डीएवी स्कूल चंबा में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा। प्रतियोगिता में विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियाें ने अति प्रशंसनीय चित्र बनाए और अपने चित्रकला कौशल का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता साढ़े बारह बजे शुरू हुई और दो बजे इसका समापन हुआ। प्रधानाचार्य एके गुलेरिया ने बताया कि अमर उजाला की ओर से किया जा रहा यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए काफी लाभप्रद है। इससे प्रतियोगिता के जरिये विद्यार्थी हिमाचल की संस्कृति से रूबरू होंगे और उनका ज्ञानावर्धन भी होगा। अमर उजाला हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को बिखेरने और सूबे के विभिन्न क्षेत्रों में छिपे कलाकारों को एक मंच प्रदान कर रहा है, जो सराहनीय है। शुक्रवार को यह प्रतियोगिता दयानंद मठ स्कूल चंबा में आयोजित होगी।
--