फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   packed food service strated in tourisom hotel in chamba

रावी व्यू कैफे व रॉक गार्डन कैफे में पैकेड फूड की सुविधा हुई शुरू

Tue, 05 May 2020 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
packed food service strated in tourisom hotel in chamba
चंबा। हिमाचल पर्यटन निगम के रावी व्यू कैफे और देवी देहरा के रॉक गार्डन कैफे में लोगों के लिए पैकड फूड की सुविधा शुरू कर दी गई है। पर्यटन निगम प्रबंधन की ओर से यह आदेश मिलने के बाद स्टाफ ने मंगलवार से ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। अब उपभोक्ता यहां के नंबरों पर संपर्क करके आर्डर दे सकते हैं।
विज्ञापन

पर्यटन निगम चंबा-डलहौजी कांपलेक्स के एजीएम केडी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए पिछले 40 दिनों से जारी लाकडाउन के चलते डलहौजी-चंबा कांपलेक्स के सभी होटल और कैफे बंद किए गए थे।
विज्ञापन

मगर लाकडाउन-थ्री में सरकार की ओर से लोगों को पैकड फूड उपलब्ध करवाने के लिए रेस्तरां और कैफे खोलने की इजाजत दे दी गई है। इसके चलते चंबा शहर के रावी व्यू कैफे और देवीदेहरा के रॉक गार्डन कैफे में मंगलवार से कर्फ्यू ढील की अवधि में लोग पैकड फूड के लिए आर्डर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेन्यू में उपलब्ध हर आइटम लोगों को सवेरे 10 से तीन बजे तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि कोई भी उपभोक्ता इन इस समयावधि में आर्डर देकर पैकड फूड हासिल कर सकता है। कैफे परिसरों में बैठने की सुविधा नहीं मिलेगी। आदेशों के बाद स्टाफ को ड्यूटी पर बुला लिया गया है। मंगलवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed