फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   oxysion will provide on two hundred beb

जिले में अब 200 बेडों पर मिलेगी मरीजों को ऑक्सीजन

Sat, 01 May 2021 06:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
oxysion will provide on two hundred beb
चंबा। जिले में अब दो सौ बिस्तरों पर मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन की ओर से डीसीसीसी सरू (डेजिगनेटड कोविड केयर सेंटर) को 120 बेड पर ऑक्सीजन व्यवस्था के साथ शुरू करवा दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के चतुर्थ तल पर 50 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। कुल मिलाकर उपमंडल चंबा में कोरोना महामारी से निपटने के लिए व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कि डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर चंबा में 30 बिस्तरों पर ऑक्सीजन की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी व्यवस्था को बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसके तहत अब कोविड केयर सेंटर सरू को 120 बिस्तर ऑक्सीजन के साथ शुरू किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य प्रबंधन जल्द मेडिकल कॉलेज चंबा के चतुर्थ तल में 50 बिस्तरों की व्यवस्था करने जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, डीसीएच चंबा में 30 बिस्तर ऑक्सीजन की व्यवस्था है। कुल मिला कर बिस्तरों पर ऑक्सीजन की व्यवस्था होने से मरीजों को परेशानी नहीं होगी। यह जानकारी बाकायदा एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि सरू अस्पताल को 120 बिस्तरों में ऑक्सीजन की व्यवस्था के साथ शुरू किया गया है। उन्होंने स्टील व्यापारियों का सौ ऑक्सीजन सिलिंडर प्रदान करवाने पर उनका आभार जताया। कहा कि उपमंडल चंबा में कोविड व्यवस्था को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed