{"_id":"60c7627b8ebc3e283061f6a3","slug":"overloading-in-chamba-bharmaur-rout-bus-chamba-news-sml373568072","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-भरमौर रूट पर जा रही निजी बस में उड़ी कोविड नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-भरमौर रूट पर जा रही निजी बस में उड़ी कोविड नियमों की धज्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-भरमौर रूट पर चलने वाली निजी बस में कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी। बस के अंदर ठूस-ठूस कर सवारियां भरी हुई थी। हैरानी इस बात की है कि पुलिस ने बस का चालान तक नहीं किया। बस भरमौर से चंबा पहुंच गई।
बीच रास्ते में पुलिस सहित अन्य भी किसी प्रशासनिक अधिकारी ने बस में ओवरलोडिंग की जांच तक नहीं की। बस को भरमौर चौक पर खाली किया गया, जहां सुबह के समय पुलिस का नाका रहता है लेकिन, पुलिस ने भी बस में ओवरलोडिंग को देखकर अनदेखा कर दिया। ऐसा लग रहा था कि कोविड नियमों की बसों में अनुपालना करवाने को लेकर पुलिस की ओर से कोई व्यवस्था ही नहीं की गई है।
पुलिस कर्मचारी सिर्फ बाजार की तरफ जाने वाले छोटे वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। दर्जनों लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। ऐसे में बसों में कोविड नियमों की हो रही अनदेखी आम जनता पर भारी पड़ सकती है। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस को कड़े कदम उठाने चाहिए।