{"_id":"63d40439230b907a536d9b16","slug":"organized-by-giving-presentations-on-pahari-and-punjabi-songs-chamba-news-c-19-1-42277-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर प्रस्तुतियां देकर बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर प्रस्तुतियां देकर बांधा समां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक विद्यालय हटली में वार्षिक समारोह की रही धूम
विज्ञान संकाय की कक्षाएं जल्द शुरू करने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली में सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, हिंदी औैर पंजाबी गीतों पर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिरकत की। प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने मुख्यातिथि को शाॅल-टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। हटली विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं का बेहतर परिणाम रहने पर स्कूल प्रबंधन की तारीफ करते हुए विस अध्यक्ष ने स्कूल में सभी आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने विज्ञान संकाय की कक्षाएं जल्द शुरू करने की घोषणा भी की। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं बनाई जा रही हैं। विस अध्यक्ष ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली को 21,000 और हटली के ही प्राथमिक पाठशाला के बच्चों को 11,000 रुपये देने की घोषणा की।