फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Orders Issued for the Release of Funds Deposited in the Frozen Account Pertaining to the Application

Chamba News: आवेदन के फ्रीज खाते में जमा राशि जारी करने के आदेश जारी

Fri, 01 May 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Orders Issued for the Release of Funds Deposited in the Frozen Account Pertaining to the Application
विशेष न्यायाधीश- द्वितीय चंबा एन रमणिक शर्मा की अदालत ने सुनाया अहम फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। धोखाधड़ी के मामले में आवेदक के फ्रीज खाता में जमा राशि घरेलू खर्चों के लिए जारी करने के आदेश विशेष न्यायाधीश - द्वितीय चंबा एन रमणिक शर्मा की अदालत ने दिए हैं। इससे पहले आवेदक को बांड भर कर अदालत में जमा करवाना होगा।

आवेदक ने बताया कि उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए उसके बैंक खाते से 546.84 रुपये, 19,728 रुपये, 3,166.33 रुपये, 2,000 रुपये, 5,167 रुपये, 1,500 रुपये, 20,000 रुपये, 1,524.79 रुपये, 3,000 रुपये, 1,500 रुपये, 680.92 रुपये, 272 रुपये पंजाब, मुंबई समेत विभिन्न राज्यों के बैंकों से निकाले गए। बैंक में जमा धनराशि से रुपये कटने और धोखाधड़ी के बारे में पता चलने पर आवेदक ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सर्वप्रथम आवेदक का खाता फ्रीज कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लिहाजा, अब आवेदक को दैनिक खर्चों के लिए पैसों की आवश्यकता है। इसलिए आवेदक ने न्यायालय में बैंक में जमा राशि उसे जारी करने के लिए याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed