{"_id":"61bb71fb26db5a356214ce26","slug":"order-to-cut-connection-for-non-deposit-of-electricity-bill-chamba-news-sml3936566144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल जमा न कराने पर कनेक्शन काटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल जमा न कराने पर कनेक्शन काटने के आदेश
विज्ञापन
Order to cut connection for non-deposit of electricity bill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय की ओर से 273 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। बोर्ड लंबे समय से बिजली बिल जमा न करवाने वाले खज्जियार और चनेड़ अनुभाग के उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पिछले तीन-चार माह से उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं। ऐसे में अब बोर्ड में बिल की पेंडेंसी बढ़ती जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बिजली बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं से साढ़े चार लाख की राशि बिजली बिल के रूप में वसूलनी है। हालांकि, इस राशि को निकलवाने के लिए बोर्ड ने कई बार हिदायतें दीं। यहां तक कि नोटिस भी जारी किए लेकिन, उपभोक्ताओं ने बोर्ड के नोटिसों की अनदेखी की।
ऐसे में अब बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर विभाग की ओर से काटे जाएंगे और दोबारा इन कनेक्शनों को बहाल करवाने के लिए 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क बोर्ड को देना होगा। उसके बाद ही उनकी बिजली बहाल होगी। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है।