फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Order to Arth Kosh Nidhi Limited to refund deposits.

Chamba News: अर्थ कोष निधि लिमिटेड को जमा राशि लौटाने के आदेश

Thu, 02 Jul 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Jul 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Order to Arth Kosh Nidhi Limited to refund deposits.
मानसिक प्रताड़ना, मुकदमे के खर्च के लिए 6,000 रुपये भी देने होंगे
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता आयोग धर्मशाला, चंबा ने सुनाया फैसला


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बचत खाते में जमा राशि वापस नहीं करने का मामला अर्थ कोष निधि लिमिटेड पर भारी पड़ गया। उपभोक्ता आयोग धर्मशाला-चंबा ने कंपनी को शिकायतकर्ता की जमा राशि 33,087 रुपये 9 प्रतिशत ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा आयोग ने मानसिक प्रताड़ना और मुकदमे के खर्च के लिए 6,000 रुपये का भुगतान करने के भी निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने 30 जुलाई 2021 को अर्थ कोष निधि लिमिटेड में बचत खाता संख्या 00186903604 खुलवाया था। इसमें उन्होंने 33,087 रुपये जमा कराए थे। बाद में कंपनी के कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर उन्होंने खाता बंद करने और जमा राशि वापस करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कई बार कंपनी के कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें उनकी जमा राशि वापस नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से कंपनी को कानूनी नोटिस भी भेजा लेकिन कंपनी की ओर से न तो कोई जवाब दिया गया और न ही राशि लौटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरकार शिकायतकर्ता ने जिला उपभोक्ता आयोग धर्मशाला, चंबा में परिवाद दायर किया। मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों, साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आयोग ने शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला सुनाया। आयोग ने अर्थ कोष निधि लिमिटेड को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को 33,087 रुपये की जमा राशि पर 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित भुगतान करे। साथ ही मानसिक प्रताड़ना एवं मुकदमे के खर्च के लिए 6,000 रुपये भी अदा करे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed