{"_id":"6444194b6ccbc91bdb0b4585","slug":"opd-of-gmc-chamba-closed-patients-gathered-in-emergency-chamba-news-c-19-1-130121-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जीएमसी चंबा की ओपीडी बंद, इमरजेंसी वार्ड में उमड़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जीएमसी चंबा की ओपीडी बंद, इमरजेंसी वार्ड में उमड़े मरीज
Sat, 22 Apr 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा। ईद की छुट्टी के चलते शनिवार को मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) चंबा की सभी ओपीडी बंद रही। इसके चलते मरीज अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में पहुंचे। इस कारण वहां सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की भीड़ नजर आई। आपातकालीन कक्ष मरीजों की भीड़ से ऐसा लगने लगा मानो की वह सामान्य ओपीडी है।
हालांकि आपातकालीन कक्ष में गंभीर रूप से बीमार या इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का ईलाज किया जाता है। मगर छुट्टी वाले दिन आपातकालीन कक्ष मरीजों के लिए ओपीडी बन जाता है। छोटी से छोटी तथा बड़ी से बड़ी बीमारी का ईलाज करवाने के लिए मरीज आपातकालीन कक्ष में पहुंचते हैं। इसके चलते वहां तैनात चिकित्सक को भी मरीजों का ईलाज करने में परेशानी होती है। मरीज आपातकालीन कक्ष में छुट्टी वाले दिन दो से तीन विशेषज्ञ बिठाने की मांग कर रहे हैं।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि छुट्टी वाले दिन मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए आपातकालीन कक्ष में मरीजों के उपचार की व्यवस्था की जाती है। भविष्य में यहां चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।