फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Only two education sections could give details of students eligible for scholarship.

Chamba News: दो शिक्षा खंड ही दे पाए छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों का ब्योरा

Fri, 06 Sep 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Only two education sections could give details of students eligible for scholarship.
चंबा। सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों का आंकड़ा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देने में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। करीब एक माह पहले निर्देश जारी होने के बाद मात्र दो ब्लॉकों से ही छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत पात्र विद्यार्थियों की मांग पहुंची है। ऐसे में अब विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

विभाग ने शेष खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 सितंबर से पहले यह मांग कार्यालय में भेजी जाए। अन्यथा, विभाग लेटलतीफ खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों से जवाब तलब करेगा। कोई भी पात्र विद्यार्थी छूटने संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदार माना जाएगा। विभाग का इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद स्कूली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं से लाभान्वित करवाना है।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने गत माह आईआरडीपी, मेधावी छात्रवृत्ति और सशस्त्र सीमा बल आश्रित योजना के तहत जिले के 15 शिक्षा खंडों से छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों बच्चों की डिमांड मांगी थी। हैरानी की बात है कि शिक्षा खंड चंबा और कियाणी को छोड़कर अन्य खंड के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों ने यह मांग नहीं भेजी है। विभाग ने शेष खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे जल्द डिमांड विभाग के कार्यालय में भेजें। अन्यथा, विभाग कार्रवाई करेगा। जरूरत पड़ने पर डिफाल्टर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के नाम निदेशालय भी भेज सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा ज्ञान चंद ने कहा कि इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बताया कि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इस मामले में तत्परता दिखाएं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed