फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Only one lineman has been managing the electricity system for 15 years

Chamba News: 15 साल से एक लाइनमैन ही संभाल रहा बिजली व्यवस्था

Wed, 17 Jul 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Only one lineman has been managing the electricity system for 15 years
बनीखेत (चंबा)। समलेऊ, शेरपूर और संजपोई पंचायतों में लगभग 15 सालों से एकमात्र लाइनमैन है। वही बिजली की व्यवस्था देख रहा है। ऐसे में एक लाइनमैन पर अतिरिक्त कार्य होने पर उसकी दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बिजली जाने पर लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। दस से बीस किलोमीटर के क्षेत्र में ये पंचायतें हैं। सभी पंचायतों में बिजली गुल होने पर उसे दुरुस्त करने में काफी समय लगता है। कई दिन तक घरों में अंधेरा रहता है। हालांकि, लोगों ने कई बार बिजली बोर्ड से एक और लाइनमैन तैनात करने की मांग उठाई है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जीवन कुमार, संदीप कुमार, अशोक कुमार, मनोज कुमार, हेम राज और तेज सिंह ने कहा कि समलेऊ, संजपोई, खैरी, संजप, खैरी, दरला, जनोल और शेरपुर में पहले से बिजली की समस्या है। इन इलाकों में एकमात्र लाइनमैन है। सर्दियों में जरा सी बारिश और अंधड़ चलने से बिजली चली जाती है। एक लाइनमैन के लिए इन गांवों में बिजली को दुरुस्त करना मुश्किल हो जाता है। ट्रांसफार्मर में आई दिक्कत को भी यही लाइनमैन ठीक करता है। लोगों ने बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता से मांग उठाई है कि इन इलाकों में अतिरिक्त लाइनमैन की तैनाती की जाए। उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed