फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Only one bus running on Chamba-Saho route in the morning

Chamba News: चंबा-साहो रूट पर सुबह दौड़ रही एक ही बस

Sun, 11 Feb 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Only one bus running on Chamba-Saho route in the morning
चंबा। चंबा-साहो रूट पर सुबह के समय एक ही बस रूट पर दौड़ रही है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि यह बस सुबह सात बजे दौड़ रही है, जबकि इसके बाद दोपहर दो बजे तक कोई भी बस नहीं है। ऐसे में यात्रियों को निजी बस या फिर टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस बारे में वे पिछले करीब छह माह से मांग कर रहे हैं, मगर अभी तक निगम प्रबंधन की ओर से इस मांग को अनसुना किया गया है। इस बात को लेकर यात्रियों में काफी रोष है।



जानकारी के अनुसार इस रूट पर सुबह सात बजे, दोपहर दो बजे, चार बजे और पांच बजे निगम द्वारा बस दौड़ाई जा रही है। सुबह सात बजे के बाद दो बजे तक कोई बस नहीं है। यात्रियों में अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, रोशन लाल का कहना है कि निगम को दस बजे तक एक ओर बस चलानी चाहिए। आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि ग्रामीण इस बारे प्रस्ताव दें तो बस की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed