{"_id":"63c82cc37a7bd94446590286","slug":"only-600-meters-of-road-built-in-three-years-chamba-news-c-19-1-34317-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन साल में 600 मीटर ही बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन साल में 600 मीटर ही बनी सड़क
Wed, 18 Jan 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
शिलान्यास के तीन सालों बाद 600 मीटर ही बन पाई सड़क चुंगाह से थनोटी धार तक बनाई जानी थी दस किमी सड़क
सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को चलना पड़ रहा आठ किमी पैदल
बीमार व्यक्ति को पालकी में उठाकर पहुंचाना पड़ता है सड़क तक
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। शिलान्यास के तीन साल बाद चुंगाह से थनोटी धार सड़क 600 मीटर से आगे नहीं बन पाई है। इसके चलते चंबी पंचायत के एक दर्जन पंचायत की 3,500 आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलम यह है कि सड़क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को आठ किलोमीटर पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। यह सारा रास्ता जंगल से होकर जाता है। इसके अलावा कई जगह ग्रामीणों को पगडंडी से भी जाना पड़ता है जहां उनके खाई में गिरने की संभावना बनी रहती है।
सबसे ज्यादा परेशानी उस समय होती है जब गांव में कोई व्यक्ति बीमार हो जाए। ऐसी परिस्थिति में बीमार को एंबुलेंस सहित अन्य वाहन की सुविधा नहीं मिल पाती। परिजनों और ग्रामीणों को मिलकर बीमार को पालकी में उठाकर पहले आठ किलोमीटर दूर पहुंचाना पड़ता है। वहां से उसे एंबुलेंस या निजी वाहन के जरिये अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।
वर्ष 2019 में सड़क का शिलान्यास हुआ था। उस दौरान ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि दो सालों में सड़क का कार्य पूर्ण हो जाएगा लेकिन शिलान्यास को हुए तीन साल बीत चुके हैं लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण 600 मीटर से आगे नहीं बढ़ पाया है। ठेकेदार मनमर्जी से निर्माण करवा रहा है। लोक निर्माण विभाग इस दिशा में कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है। डिल्ला वार्ड सदस्य मान सिंह, धार वार्ड सदस्य विजय कुमार, पूर्व वार्ड सदस्य नरेश कुमार, उपप्रधान चंबी पवन कुमार, वार्ड सदस्य धज्जो राम, कैलाशो और तिलक राज ने बताया कि ग्राम पंचायत चंबी के थनोटी, शालुुंई, डिल्ला, पधरी सहित अन्य गांव इस सड़क को बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सहायक अभियंता का कार्यभार अभी संभाला है। सड़क निर्माण कार्य को लेकर अधिक जानकारी नहीं है। पूरी जानकारी जुटाकर इस कार्य को शुरू करवाने के प्रयास किए जाएंगे। -कुमुद उपाध्याय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा।