फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Online portal will be started in Chamba Medical College for expert consultation

एक बार जांच करवाकर दोबारा ओपीडी के बाहर धक्के नहीं खाएंगे मरीज

Sun, 19 Jun 2022 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Online portal will be started in Chamba Medical College for expert consultation
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में अब मरीज को एक बार विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच करवाने के बाद दोबारा राय लेने के लिए अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग संजीवनी पोर्टल के जरिये मरीजों के लिए ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श देने की व्यवस्था करने की तैयारी में है। इसके लिए विशेषज्ञों को लैपटॉप उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इंटरनेट की व्यवस्था की जा रही है। यह व्यवस्था होते ही विशेषज्ञ सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक ऑनलाइन मरीजों को परामर्श देंगे। अकसर देखा गया है कि ओपीडी के बाहर ऐसे मरीजों की भीड़ ज्यादा रहती है, जो एक बार जांच करवाने के उपरांत दोबारा चिकित्सीय परामर्श लेने के लिए आते हैं। ऐसे मरीजों को ओपीडी में घंटो लाइनों में खड़े होना पड़ता है। इससे वे तो परेशान होते ही हैं, साथ में अन्य मरीज भी परेशान होते हैं। इसी भीड़ को कम करने के लिए विभाग ने ऑनलाइन परामर्श देने की योजना बनाई है। इसमें विशेषज्ञ रोजाना ऑनलाइन मरीजों को जरूरी परामर्श देंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1000 की ओपीडी रहती है। ऑनलाइन परामर्श देने की व्यवस्था होने के बाद यह ओपीडी 50 फीसदी तक कम हो जाएगी। इससे मरीजों और चिकित्सकों को काफी राहत मिलेगी। ओपीडी में जांच करवाने के लिए वही मरीज आएंगे जो पहली बार अपनी बीमारी का इलाज करवाने अस्पताल पहुंचे होंगे। इस व्यवस्था से जिले के दूर दराज के मरीजों को बार-बार अस्पताल आने जाने से निजात मिलेगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर पूरी योजना तैयार कर ली है। छह विशेषज्ञों को इसके लिए चिह्नित किया गया है। जहां पर सबसे ज्यादा मरीजों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ कम करने के लिए ऑनलाइन परामर्श देने की योजना तैयार की गई है। विशेषज्ञों को लैपटॉप उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इंटरनेट की व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद विशेषज्ञ मरीजों को ऑनलाइन भी परामर्श देंगे।
-डॉ. करण हितैषी, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य विभाग चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed