{"_id":"6615266f57137adc7903398f","slug":"one-way-system-will-be-implemented-in-tourist-city-dalhousie-from-april-15-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122258-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पर्यटन नगरी डलहौजी में 15 अप्रैल से लागू होगा वन-वे यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पर्यटन नगरी डलहौजी में 15 अप्रैल से लागू होगा वन-वे यातायात
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी एसडीएम कार्यालय में बैठक के दौरान मौजूद विभिन्न विभागों अधिकारी।संवादचंबा के ड
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन सीजन में पर्यटकों की सहूलियत को लेकर अब पर्यटन स्थल डलहौजी में 15 अप्रैल से वन-वे व्यवस्था लागू होगी। वन-वे व्यवस्था के तहत पर्यटन स्थल डलहौजी आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बस अड्डे से सुभाष चौक और सुभाष चौक से जीपीओ जाना होगा। वहीं, गांधी चौक से बस अड्डे के लिए चर्च बैलून रोड से गुरु नानक पब्लिक स्कूल होते हुए पहुंचा जाएगा। इतना ही नहीं, सुभाष चौक से एसडीएम कार्यालय जाने के लिए वन-वे व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब सुभाष चौक से एसडीएम कार्यालय और सिविल अस्पताल जाने के लिए वाया पतरेनी जाना होगा और कोर्ट रोड से होते हुए सुभाष चौक पहुंचा जा सकेगा। अस्पताल जाने वाले इमरजेंसी के मरीजों को छूट रहेगी। इसके अलावा प्रशासन, पुलिस, एंबुलेंस और स्थानीय प्रेस की गाड़ियों को भी छूट रहेगी। पर्यटन सीजन को लेकर डलहौजी प्रशासन की ओर से इस प्रकार की व्यवस्था की गई है।
गौरतलब है कि पर्यटन स्थल डलहौजी में आने वाले गर्मियों के पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। हर वर्ष पर्यटन सीजन के दौरान लाखों की संख्या में देश के कोने-कोने से सैकड़ों की तादाद में पर्यटक अपने बच्चों, परिवार और दोस्तो के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पर्यटन स्थल डलहौजी का रुख करते हैं। पर्यटन स्थल में आने वाले पर्यटकों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए डलहौजी प्रशासन की ओर से विशेष कदम उठाए गए हैं। इसी के तहत गर्मियों के सीजन के दौरान पर्यटकों की आमद को देखते हुए डलहौजी प्रशासन के आदेशानुसार डलहौजी में 15 अप्रैल से वन-वे व्यवस्था लागू होगी। इसके अलावा डलहौजी में पानी के टैंकरों का समय भी निश्चित किया गया है। इसमें सुबह आठ से दस बजे और शाम को तीन बजे से सात बजे तक पानी के टैंकरों की आवाजाही बंद रहेगी। गरम सड़क पर शाम को सैर करने वालों की सुविधा के लिए पांच बजे से लेकर आठ बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। साथ ही यलो लाइन से बाहर खड़े वाहनों और बेतरतीब खड़ी गाड़ियों के चालकों पर कार्रवाई की जाएगी जिससे किसी प्रकार का जाम न लग सके। सड़क किनारे रखी निर्माणाधीन सामग्री के लिए भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पर्यटन सीजन को लेकर मंगलवार को उपमंडलाधिकारी नागरिक के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी नागरिक अनिल भारद्वाज ने की। इसमें पर्यटन सीजन को लेकर विभिन्न अहम निर्णय लिए गए हैं।
डलहौजी के थाना प्रभारी जगबीर सिंह स्थानीय लोगों सहित होटल मालिकों और टैक्सी यूनियन के सदस्यों से आह्वान किया कि वे ट्रैफिक प्लान के नियमों का पालन करें। कहा कि जो इनका पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि वन वे प्रणाली को सुचारु रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने इस बाबत स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान डलहौजी में वन वे व्यवस्था लागू की गई है। पानी के टैंकरों समेत शाम के सैर के समय गरम सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। बताया कि पर्यटन सीजन को लेकर विशेष प्लान तैयार किया गया है। डलहौजी में वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। बैठक में विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, होटल प्रतिनिधि, डलहौजी प्रेस क्लब के प्रतिनिधि, टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।