फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one tipper impound four challan in chamba

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ चंबा पुलिस ने कसा शिकंजा

Sat, 26 Sep 2020 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
one tipper impound four challan in chamba
चंबा। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा है। शुक्रवार देर रात चंबा-पठानकोट और चंबा-तीसा मार्ग पर नाका लगाकर पुलिस टीमों ने अवैध रूप से मालवाहक वाहनों में रेत-बजरी ढोने वालों पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन

नाके के दौरान एक टिपर जब्त किया गया। जबकि पांच माल वाहक वाहनों के चालान कोर्ट में भेजे गए। एसएचओ चंबा थाना शकीनी कपूर की अगुवाई में पुलिस टीम ने रात को पहले राजपुरा के पास नाका लगाया।
विज्ञापन

इसके बाद उदयपुर के पास नाका लगाकर अवैध रूप से मालवाहक वाहनों में ढोई जा रही रेत बजरी को चेक किया। नाके के दौरान छह वाहनों के चालान काटे गए। इसमें तीन टिपर और तीन जीप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वाहनों के चालान कोर्ट में भेजे गए। जबकि एक वाहन को जब्त किया गया है। खनन माफिया रात के अंधेरे में नदी-नालों से अवैध रूप से रेत निकालकर मालवाहक वाहनों में सप्लाई कर रहा है। इसको लेकर पुलिस विभाग मुस्तैद हो गया है।

रात को नाके लगाकर ऐसे मालवाहक वाहनों को चेक किया जा रहा है। रेत और बजरी से लदे वाहन चालकों से बिल या अन्य दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं।
इससे इस बात का पता लगाया जा सके कि वाहनों में लदी रेत और बजरी अवैध नहीं है। पुलिस अधीक्षक एस अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed