{"_id":"64cbea5569443439f50cb558","slug":"one-thousand-has-to-be-paid-to-go-from-chamba-to-killar-chamba-news-c-88-1-ssml1006-4498-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा से किलाड़ जाने के लिए चुकाने पड़ रहे एक हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा से किलाड़ जाने के लिए चुकाने पड़ रहे एक हजार
Thu, 03 Aug 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को टैक्सी का भारी-भरकम किराया चुकाकर सफर करने से निजात नहीं मिल पा रही है। क्योंकि अभी तक परिवहन निगम और प्रशासन चंबा से किलाड़ के लिए सरकारी बस सेवा शुरू नहीं कर पाया है। हर वर्ष 15 जुलाई को चंबा से किलाड़ वाया साच पास सरकारी बस सेवा शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार साच पास को बहाल करने में देरी हुई है। निगम और प्रशासन की लेटलतीफी को देख यही लग रहा है कि इस साल पांगीवासियों को शायद ही बस सेवा का लाभ मिल पाएगा। सर्दियों के दौरान साच पास बंद रहता है। इसके चलते पांगी के लोग वाया जेएंडके होकर टैक्सी में सफर करने के लिए मजबूर होते हैं। लेकिन अब जब साच पास यातायात के लिए सुचारु हो चुका है उसके बावजूद बस को नहीं चलाया जा रहा है।
भगत सिंह, वीर सिंह, केवल, संजू शर्मा, कृष्ण चंद, रवि कुमार और काकू ने बताया कि चंबा से वाया साच पास टैक्सी में सफर करने पर प्रति सवारी 1000 रुपये किराया लिया जा रहा है जबकि बस में प्रति सवारी 300 रुपये किराया लिया जाता है। इसमें महिलाओं को किराये में और छूट मिलती है लेकिन बस सेवा नहीं चलने से महिलाओं को इस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों को टैक्सी में अधिक किराया खर्च करके आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि सरकारी बस को शीघ्र चलाया जाए।
आवासीय आयुक्त पांगी रीतिका जिंदल ने बताया कि पांगी की तरफ से सड़क बस के लिए पूर्ण रूप से बहाल है। चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है। इससे बस को चलाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
निगम के सब डिपो पांगी प्रभारी गुड्डू राम ने बताया कि बस को चलाने के लिए अभी तक उन्हें लोक निर्माण विभाग की तरफ से फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं मिला है। इसके मिलने पर ही बस को चलाया जा सकता है।