फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one person died in salooni attacked by animal

भेड़ बकरियों को चराने गए व्यक्ति को जंगली जानवर ने उतारा मौत के घाट

Mon, 28 Sep 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
one person died in salooni attacked by animal
सलूणी (चंबा)। भेड़-बकरियों चराने गए व्यक्ति को जंगली जानवर ने मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान चुनालू राम पुत्र चंद निवासी गांव गुवालू के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति भेड़ बकरियां चराने के लिए जंगल में गया था। पुलिस ने इस संबंध में मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चुनालू राम रविवार दोपहर के समय भेड़ बकरियों को चराने के लिए किलोड़ के जंगल में गया था। मगर वह शाम बीतने के बाद भी घर नहीं लौटा। इसके चलते परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी।
विज्ञापन

परिजन उसकी तलाश में जंगल की तरफ निकले। यहां चुनालू राम मृत अवस्था में मिला। चुनालू राम के शरीर पर जंगली जानवर के पंजों के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि चुनालू राम पर तेंदुए ने हमला किया है। लोगों ने बताय कि तेंदुआ पहले भी गांव में भेड़-बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। परिजनों ने जंगल में शव मिलने के बाद पंचायत प्रधान विजय कुमार को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ने पुलिस और वन विभाग को सूचना देकर मौके पर आने के लिए कहा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का मौके पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस और वन विभाग की टीम के अनुसार जंगली जानवर के हमले में व्यक्ति की मौत हुई है।
डीएफओ अशोक कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर संबंधित आरओ और टीम को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को विभाग की ओर से सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि जंगली जानवर के हमले से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed