फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One lakh fine recovered from drivers in court

Chamba News: अदालत में चालकों से वसूला एक लाख जुर्माना

Wed, 09 Aug 2023 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
One lakh fine recovered from drivers in court
चंबा। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के 211 चालान पेश हुए। इनमें से 123 चालानों के तहत एक लाख 15 हजार 300 रुपये का जुर्माना चालकों से वसूला गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। कई चालक मौके पर तो कई न्यायालय में चालान भरते हैं। इसी क्रम में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत में 211 चालान प्रस्तुत किए गए। इनमें से 123 चालानों के तहत चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही चालकों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया। बता दें कि न्यायालय की ओर से 211 मामलों में जमानती वारंट जारी कर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अदालत में पेश होने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद जो 88 लोग अदालत में प्रस्तुत नहीं हुए हैं उन्हें आगामी तिथि में न्यायालय में पेश होना होगा अन्यथा उन्हें न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंट जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed