{"_id":"5e346eb58ebc3e4af41fa98e","slug":"one-inured-fue-to-fall-in-snow-chamba-chamba-news-sml322829223","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ में फिसलकर गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ में फिसलकर गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। बर्फ में फिसलकर एक व्यक्ति गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कुलदीप पुत्र केसो राम निवासी गांव घरोटा पंचायत बाथरी के रूप में हुई है। जोकि वीरवार शाम को घर जा रहा थी।
इसी दौरान गांव के रास्ते में बर्फ पर उसका पांव फिसल गया। इससे वह खाई में जा गिरा। खाई में गिरते समय उसके चिल्लाने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने उसे खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
परिजन रात को उसे चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। व्यक्ति की दोनों बाजूओं पर गहरी चोटें आई हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि बर्फ में फिसलकर घायल हुए व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल की हालत पहले से बेहतर है।