फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one injured person died in chamba

गिरने से घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

Sun, 10 Jan 2021 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
one injured person died in chamba
चंबा। दुगली के समीप ढांक में गिरकर घायल व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। रविवार को पुलिस ने शव का चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक की पहचान जर्म सिंह निवासी गांव पाठ डाकघर कुपाहड़ा के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को रिश्तेदार के पास दुगली गांव जा रहे थे। यहां बीच रास्ते पांव फिसलने से वह ढांक में गिर गए।
विज्ञापन

इसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट आई थीं। उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। मगर यहां पर रविवार तड़के सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। अस्पताल में मौत होने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो उन्होंने अस्पताल में जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। चंबा थाना के प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने इस मामले को सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed