फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one injured in querral at sundla

रास्ते को लेकर युवकों में झड़प, एक लहूलुहान

Mon, 15 Mar 2021 09:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
one injured in querral at sundla
लचोड़ी में आपसी झड़प में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए ले जाते परिजन। - फोटो : Chamba
सुंडला (चंबा)। ग्राम पंचायत ठाकरी मट्टी के लचौड़ी बाजार में दुकानों के सामने बने रास्ते को लेकर दो युवकों में खूनी झड़प हो गई। एक युवक ने दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को शाम साढ़े तीन बजे लचौड़ी बाजार में सुनील कुमार और हरिंद्र सिंह के बीच दुकानों के सामने बने रास्ते को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों युवक आपस में हाथापाई पर उतारू हो गए। इसी दौरान हरिंद्र ने तेजधार हथियार उठाकर सुनील के सिर और टांग पर दे मारा। इससे सुनील खून से लथपथ हो गया। अन्य दुकानदारों ने सुनील के भाई को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सुनील का भाई मौके पर पहुंच गया। सुनील को उपचार के लिए सुंडला स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इसके साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सुंडला में जाकर घायल का बयान दर्ज किया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि तेजधार हथियार से एक युवक ने दूसरे को घायल किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed