{"_id":"5e6fafe78ebc3ea4eb111c00","slug":"one-injured-in-benikhet-bike-accident-chamba-news-sml32772952","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीखेत में सड़क के गड्ढों पर स्किट हुई बाईक, चालक को लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनीखेत में सड़क के गड्ढों पर स्किट हुई बाईक, चालक को लगी चोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बनीखेत में सड़क पर पड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। सोमवार को दोपहर के समय एक स्कूटी गड्ढे में स्किड होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में स्कूल चालक को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि जिस समय स्कूटी स्किट हुई तो उसे समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था।
अन्यथा स्कूटी सवार सामने से आ रहे वाहन की चपेट में भी आ सकता था। ऐसा होने पर जानी नुकसान भी हो सकता था। स्थानीय निवासी तेज सिंह महाजन, नवीन वेरी, कुलदीप शर्मा, कपिल अरोड़ा और प्रशांत शर्मा का कहना है कि बनीखेत में सड़क पर गड्ढों की काफी भरमार हो चुकी है। इस कारण वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान राहगीरों को भी पैदल चलने में दिक्कतें आती हैं।
लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में लोग कई बार एनएच प्रबंधन को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने जिला प्रशासन और एनएच प्रबंधन से मांग की है कि बनीखेत में सड़क पर पड़े गड्ढों को जल्द भरा जाए। एनएच के सहायक अभियंता कनव बडोत्रा ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से सड़क पर पैच वर्क नहीं हो पाया है। जल्द ही गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क शुरू करवाया जाएगा।