फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died while working in electiricity pol in chamba

बिजली का जियो स्विच काटने के बाद पोल पर चढ़े टी मेट को लगा करंट, मौत,

Sat, 04 Jul 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
one died while working in electiricity pol in chamba
चंबा। बिजली लाइन का जियो स्विच काटकर बिजली के खंभे पर चढ़े टीमेट की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी परमस पंचायत किलाड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह शनिवार सुबह करीब नौ बजे परमस गांव में बिजली का जियो स्विच काटने के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उसे बिजली का जोरदार झटका लगा।
विज्ञापन

इससे वह जमीन पर गिरकर बेसुध हो गया। इसी बीच ग्रामीणों ने उसे उठाकर फौरन सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। साथ ही घटना के बारे में बोर्ड के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर सिविल अस्पताल किलाड़ में चिकित्सक ने प्रेम सिंह की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर निगरानी में पोस्टमार्टम करवाया।

इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। विद्युत बोर्ड पांगी के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि परमस की करंट लगने से मौत हो गई है।
डीएसपी चंबा अजय कपूर ने बताया कि पांगी में एक विद्युत कर्मी लाइन की मरम्मत करते हुए करंट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed