{"_id":"62658ca79c0a8b31ee4c8021","slug":"one-died-in-car-accident-in-rampur-chamba-news-sml406717419","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
विज्ञापन
बैरागढ़-तरेला मार्ग पर सड़क से नीचे लुड़कने के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। मृतक की पहचान लेखराज (30) पुत्र रामलाल निवासी गांव शिकारी के रूप में हुई है। जबकि घायल कमलजीत पुत्र श्यामलाल गांव आना का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात की है जब दोनों कार में सवार होकर बैरागढ़ से तीसा की तरफ जा रहे थे। इसी बीच तरेला के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख आसपास के लोग मदद के लिए वहां पहुंचे। उन्होंने घायलों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन मेडिकल कॉलेज में देर रात एक घायल ने दम तोड़ दिया।
चिकित्सकों ने दूसरे घायल की स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने हादसे में मरने वाले व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।