फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died in benikhet dhartilahar

धरतीलाहड़ के समीप निजी कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Sun, 16 Aug 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
one died in benikhet dhartilahar
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-खैरी मार्ग पर धरतीलाहड़ के समीप कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा शनिवार देर रात पेश आया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। यहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में भादंसं की धारा 279, 304ए के तहत पुलिस थाना डलहौजी में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विजय कुमार (32) पुत्र पृथी सिंह निवासी गांव रंगड़ ग्राम पंचायत नगाली तहसील डलहौजी जिला चंबा के रूप में हुई। इस हादसे से क्षेत्र में मातम छा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विजय कुमार शनिवार को दुकान बंद कर घर जा रहा था। मगर जैसे ही वह ढलोग के समीप धरतीलाहड़ के समीप पहुंचा तो नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। देर रात हादसा होने के कारण किसी को भी इसकी खबर नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह के समय ग्रामीणों ने सड़क से नीचे एक कार को देखा। उन्होंने इस बारे में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से शव मुख्य सड़क तक पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस थाना डलहौजी के प्रभारी आशीष पठानिया ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निजी कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed