फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died in accident

बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर चांजू नाला में बाईक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Wed, 10 Jul 2019 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
one died in accident
चंबा। बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर चांजू नाला के पास बाइक अनियंत्रित हो गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य को चोटें आई हैं। बाइक के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचें।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खाई से दोनों लोगों को निकालकर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मगर यहां पर चिकित्सक ने बाइक सवार को मृत करार दिया। वहीं, दूसरी घायल का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बुधवार सुबह करीब दस बजे बघेईगढ़-चांजू नाला पर बघेईगढ़ से दो किलोमीटर चांजू की तरफ बाइक पर सवार होकर अश्वनी पुत्र जस्सा गांव शुमा पोस्ट ऑफिस देहरा और ओमप्रकाश पुत्र नारद निवासी देहरा चांजू की तरफ आ रहे थे। चांजू पुल के पास पहुंचने पर अचानक अश्वनी ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। इससे बाइक गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचें। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायल के बयान दर्ज किए। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर चांजू नाला के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत हुई है। जबकि, दूसरा सवार घायल है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed