फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died due to fall in gorge in chamba saru

खेत में काम करते ढांक में गिरने से व्यक्ति की हुई मौत

Wed, 23 Sep 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
one died due to fall in gorge in chamba saru
चंबा। खेत में काम करते समय एक व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजिंद्र कुमार पुत्र चतरो राम निवासी गांव ढांपू डाकघर सरू के रूप में हुई है। वह बुधवार को सुबह के समय खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक पांव फिसलने से वह ढांक में गिर गया।
विज्ञापन

बेसुध हालत में परिजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर गए। मगर यहां चिकित्सकों ने उसकी नब्ज को देखते हुए मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शव गृह पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस घटनास्थल का भी मुआयना किया। इसके साथ ही परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंबा अरुल कुमार ने बताया कि ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed