{"_id":"60e884358ebc3ebb6750b4e0","slug":"one-death-with-corona-and-36-new-cases-chamba-news-sml3763827194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, 36 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, 36 नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से एक 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि, कोरोना के 36 नए मामले सामने आए। कोरोना से मरने वाली महिला चुराह के चचूल गांव की रहने वाली थी, जिसे दो दिन पहले कोविड अस्पताल चंबा में भर्ती किया गया था। महिला कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया और फेफड़े की बीमारी से भी ग्रसित थी।
शुक्रवार तड़के हृदय गति रुकने से महिला की मौत हो गई। महिला ने कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई थी। इसके अलावा चंबा जिले में कोरोना संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक वर्षीय बच्चे सहित अन्य लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। कोरोना से संक्रमित लोग चुराह, साहो, चंबा, डलहौजी सहित अन्य इलाकों से संबंधित हैं। कोरोना संक्रमित लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है।
वहीं, शुक्रवार को 41 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी। मौजूदा समय में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 143 पहुंच गया है। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 249 है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने यह जानकारी दी है। कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर कोविड नियमों की पालना करना जरूरी है।