फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one corona positive case in chamba mangla

मंगला में कोरोना संक्रमित की चपेट में आया व्यक्ति निकला पॉजीटिव

Tue, 18 Aug 2020 03:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
one corona positive case in chamba mangla
चंबा। शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत मंगला में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति होम क्वारंटीन था और पूर्व में निकले कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। नया मामला सामने आने के बाद जिले में अब कोरोना एक्टिव आंकड़ा 98 पहुंच गया है। जबकि 197 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने 16 अगस्त को सैंपल लिए गए थे। इनमें से दस सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार था। मंगलवार सुबह सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें दस में से एक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि नौ सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रही। जिले के लिए राहत की बात यह है कि पिछले दो दिनों में 66 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

इस कारण एक्टिव केस की संख्या में काफी गिरावट आई है। पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में रहे लोगों की सैंपल लिए जाएंगे और उनकी जांच करवाई जाएगी। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शेष दस सैंपलों में से दस की रिपोर्ट आ गई है। इनमें से एक सैंपल पॉजिटिव आया है। जबकि नौ सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही। जिले में एक्टिव केस अब 98 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed