फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one arrested with charar in tisaa chamba

पठानकोट के व्यक्ति को पुलिस ने तीसा में 574 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

Sat, 30 Jan 2021 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
one arrested with charar in tisaa chamba
तीसा (चंबा)। पठानकोट के एक व्यक्ति को पुलिस ने तीसा में 574 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से बरामद चरस को पुलिस ने जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी चरस की खेप को गाड़ी में छिपाकर ले जाने की फिराक में था। इसी बीच पुलिस ने नाके में उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के तीसा में पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान नाके पर हर आने जाने वाली गाड़ी की जांच की जा रही थी। इसी दौरान आल्टो कार नंबर पीबी 35-7744 यहां पहुंची। इसे पुलिस ने नाके पर चेकिंग के लिए रोका।
विज्ञापन

गाड़ी को धर्म पाल निवासी गांव व डाकघर सालती तहसील धारकलां जिला पठानकोट चला रहा था। वह नाके पर खड़ी पुलिस को देख हड़बड़ा गया। पुलिस को इससे उस पर शक हो गया। इसी आधार पर पुलिस ने जब गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली तो इसमें पुलिस को 574 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तीसा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को पूरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि तीसा में पुलिस ने पठानकोट के व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed