फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one arrested with charad in benikhet chamba

बनीखेत में स्कूटर से पकड़ी चरस, एक गिरफ्तार

Wed, 27 Jan 2021 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
one arrested with charad in benikhet chamba
बनीखेत (चंबा)। दोपहिया वाहन से चरस तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर 170 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डलहौजी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि चरस को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मंगलवार शाम को गोली जीरो प्वाइंट पर नाका लगाया था। इस दौरान मोनू प्रसाद निवासी बकलोह चौहड़ा की तरफ से स्कूटर लेकर जा रहा था। पुलिस ने चेकिंग के लिए मनु प्रसाद को रोका। पुलिस को नाके पर देख मोनू प्रसाद घबरा गया। पुलिस को इससे उसके ऊपर शक गहरा गया। इसी आधार पर पुलिस ने दोपहिया वाहन की डिक्की की तलाशी ली। इसमें पुलिस को 170 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को पूरा कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि गोली जीरो प्वाइंट पर पुलिस ने दोपहिया वाहन सवार को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस चरस तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके तहत उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed