फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Old drinking water pipes will be repaired in Dalhousie for Rs 30 crores

Chamba News: डलहौजी में 30 करोड़ से होगी पुराने पेयजल पाइपों की मरम्मत

Sat, 09 Dec 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 09 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Old drinking water pipes will be repaired in Dalhousie for Rs 30 crores
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में अब रास्तों पर कहीं भी सैलानियों को पेयजल लाइनों से पानी लीक होता नजर नहीं आएगा। जल शक्ति विभाग डलहौजी 30 करोड़ रुपये की लागत से सभी पेयजल लाइनों की मरम्मत करवा रहा है।
विज्ञापन

इनमें पेयजल लाइनों के साथ भंडारण टैंक भी शामिल हैं। अमृत योजना के तहत डलहौजी को 30 करोड़ रुपये पुरानी पेयजल लाइनों और पेयजल भंडारण टैंक की मरम्मत करने के लिए मिले हैं। विभाग ने इस कार्य के टेंडर करवाकर कार्य भी शुरू करवा दिया है। शहर में पुराने पाइपों की मरम्मत का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। डलहौजी में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की वजह से रास्तों पर पीने का पानी व्यर्थ बहता रहता था। इससे रास्ते में कीचड़ का आलम बना रहता था। इस कारण वहां से गुजरने वाले सैलानियों को काफी परेशानी भी होती थी। इतना ही नहीं कई पेयजल भंडारण टैंक भी पुराने होने के कारण लीक हो रहे थे। अब वहां से पानी व्यर्थ नहीं बहेगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, अमृत योजना के तहत डलहौजी के सभी वार्डों में लगे पानी के मीटरों को डिजिटल किया जाएगा। इसके अलावा एक वार्ड को 24 घंटे पानी देने की व्यवस्था की जाएगी। इससे आने वाले दिनों में डलहौजी में पानी की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा। पुराने पेयजल पाइप रास्तों में राहगीरों को परेशान नहीं करेंगे। स्थानीय लोग विभाग से मांग कर रहे हैं कि योजना के तहत किए जाने वाले कार्य को शीघ्र पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया की सरकार की ओर से अमृत योजना के तहत 30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे डलहौजी में पुरानी पेयजल लाइनों सहित पेयजल भंडारण टैंकों की मरम्मत की जा रही है। पानी के मीटर भी डिजिटल किए जाएंगे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed