फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   offline admission started in school chama soon

चंबा के सरकारी स्कूलों में ऑफलाइन व ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Mon, 11 May 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
offline admission started in  school chama soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। चंबा के सरकारी स्कूलों में समस्त कक्षाओं में विद्यार्थी ऑफलाइन भी प्रवेश ले पाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने सरकार के निर्देशों के बाद गाइडलाइन सभी स्कूलों को जारी कर दी है। निर्देशों के अनुसार ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया के दौरान स्कूल प्रधानाचार्यों की मैनेजमेंट होगी।
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान स्कूल पहुंचने वाले बच्चों या उनके अभिभावकों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। सरकार के आदेशों के बाद विभाग ने सभी स्कूलों को ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के स्कूलों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पहले से ही शुरू है। इसमें स्कूलों ने एक लिंक ‘घर बने पाठशाला’ के तहत बनाए गए व्हाट्स ऐप ग्रुपों में अपलोड किया है। इसके बाद ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। मगर अधिकतर क्षेत्रों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल, सरकार की ओर से अब ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया की व्यवस्था की गई है। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को अपने सभी प्रमाणपत्र जमा करवाने होंगे। प्रमाणपत्रों में जाति प्रमाणपत्र हिमाचल प्रमाणपत्र, आधार नंबर, बैंक पास बुक और चरित्र प्रमाण भी शामिल है।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया आरंभ करने के आदेश मिले हैं। इस संबंध में स्कूल प्रमुखों निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed