{"_id":"670416721be8458196008082","slug":"officials-should-submit-report-on-garbage-plant-kuran-matter-within-a-week-chamba-news-c-88-1-cmb1003-134624-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अधिकारी एक हफ्ते में दें कचरा संयंत्र कुरांह मामले की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अधिकारी एक हफ्ते में दें कचरा संयंत्र कुरांह मामले की रिपोर्ट
Mon, 07 Oct 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंबा। एडीएम अमित मेहरा ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र कुरांह से संबंधित मामले को प्राथमिकता दें। साथ ही कहा कि मामले की रिपोर्ट अगली मंडे मीटिंग में पेश करें।
उन्होंने जिला खेल अधिकारी को जिला मुख्यालय में बनने वाले इंडोर स्टेडियम के परिवर्तित डिजाइन और पेड़ कटान संबंधी कार्य प्रगति की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर देने के निर्देश दिए। एडीएम अमित मेहरा ने मंडे मीटिंग की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग के उपनिदेशक मंजीर में निर्माणाधीन गोसदन से संबंधित मामले में बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि दो सप्ताह के भीतर इस कार्य को पूरा किया जाए।
उन्होंने विकास कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण कार्य, चंबा में बनने वाले इंडोर खेल स्टेडियम, मंजीर में निर्मित गोसदन, पर्यटन विभाग की ओर से जोत और नैनीखड्ड में लगाए जाने वाले साइन बोर्ड और होर्डिंग, अपना विद्यालय योजना तथा ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र कुरांह को लेकर विस्तृत समीक्षा की। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
--