{"_id":"66a7c1dfb6035e085103d284","slug":"officials-should-increase-the-progress-of-government-schemes-cmo-chamba-news-c-88-1-ssml1004-129954-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं की प्रगति बढ़ाएं अधिकारी : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं की प्रगति बढ़ाएं अधिकारी : सीएमओ
Mon, 29 Jul 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 29 Jul 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के सभागार में खंड चिकित्सा अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल महाजन ने की।
बैठक में उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों की ओर से भेजी गई मासिक रिपोर्ट का आकलन किया और महत्वाकांक्षी जिला के तहत चल रही योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं के तहत गतिविधियों की प्रगति बढ़ाएं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ ले सकें। उन्होंने राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसमें प्रजनन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉॅ. हरित पुरी, डॉ. रोहित नड्डा सहित खंड चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
--