फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Officers should speed up the process of forest permission cases: Deputy Commissioner

वन अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाएं अफसर : उपायुक्त

Mon, 15 Jul 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Jul 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Officers should speed up the process of forest permission cases: Deputy Commissioner
चंबा उपायुक्त कार्यालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद वि​भिन्न विभागों के अ​ध
चंबा। वन अनुमति मामलों के मामलों की प्रक्रिया में सभी विभाग तेजी लाएं। इसके लिए विभाग स्तर पर नोडल अफसरों की तैनाती की जाए। ये निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिए। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने पशुपालन, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास सेवाएं और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विभाग स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात करने के लिए कहा। जलशक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल परिसर में पेयजल और विद्युत व्यवस्था से संबंधित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नर्सिंग कॉलेज भवन के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की। संबंधित विभाग को वन अनुमति मामला जल्द तैयार करने को कहा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस डोगरा ने बताया कि सुल्तानपुर मुहाल के तहत भूमि का चयन कर विभागीय औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने राष्ट्रीय जल विद्युत परियोजना चमेरा चरण एक जलाशय में स्थित प्रसिद्ध जल क्रीड़ा केंद्र तलेरू में बहकर आने वाली लकड़ियों और लट्ठे हटाने का मुद्दा उठाया। कहा कि राष्ट्रीय जल विद्युत निगम और वन विभाग को यह मामला भेजा गया है। चंबा के कटोरी बंगला में पर्यटकों की सुविधा के लिए जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों के छायाचित्र सहित होर्डिंग लगाने के भी निर्देश जिला पर्यटन विकास अधिकारी को दिए। कहा कि आवश्यक जानकारियों सहित महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर भी होर्डिंग में लिखे जाएं। बैठक में नगर परिषद के तहत कचरा प्रबंधन स्थल, गो सदन मंजीर, अपना विद्यालय योजना, आयुष स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण, मनरेगा कन्वर्जेंस सहित विभिन्न मदों की प्रगति को लेकर गत बैठक में दिए दिशा-निर्देशों और विभागीय प्रतिक्रिया की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed