{"_id":"64f0d4aec563aabc8b010d14","slug":"officer-retired-after-three-days-chamba-news-c-88-1-cmb1003-6386-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन दिन बाद ही सेवानिवृत्त हो गईं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन दिन बाद ही सेवानिवृत्त हो गईं अधिकारी
Thu, 31 Aug 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में नवंबर 2022 से खाली चल रहे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक के पद को सरकार ने महज तीन दिन के लिए भरा। इस पद पर तैनात प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक वीरवार को सेवानिवृत्त हो गईं। इससे पहले यह महिला अधिकारी बोर्ड में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थीं जबकि दो साल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में उन्होंने अपनी सेवाएं दीं। चंबा में उन्हें महज तीन दिन ही अपनी सेवाएं देने का मौका मिला।
जानकारी के मुताबिक इस महिला अधिकारी ने चंबा में 29 अगस्त को ज्वाइन किया और 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गईं। हैरानी की बात तो यह है कि जिले में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक का पद नौ नवंबर 2022 से खाली है। वर्तमान में अन्य अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार देकर काम चलाया जा रहा है। ऐसे में विभागीय कामकाज काफी हद तक प्रभावित हो रहा है। एक अधिकारी के पास दो-दो कार्यभार होने से व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। सरकार की ओर से नवंबर 2022 से लेकर अब तक इस महत्वपूर्ण पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं की गई है। अब जब सरकार ने एक नियुक्ति की तो अधिकारी महज तीन दिन के बाद सेवानिवृत्त हो गईं। ऐसे में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा का पद एक बार फिर खाली हो गया है। चर्चा इस बात की है कि आखिरकार सरकार ने तीन दिन तक महिला के चंबा में बतौर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक तैनाती के आदेश क्यों जारी किए गए जब 31 अगस्त को अधिकारी की सेवानिवृत्ति थी।