फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ock hanging in health sub center Gulel for four years

चम्बा: स्वास्थ्य उपकेंद्र गुलेल में चार वर्षों से लटका ताला

Sun, 12 Feb 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
ock hanging in health sub center Gulel for four years
सलूणी (चंबा)। प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र गुलेल में पिछले चार वर्षों से ताला लटका हुआ है। इस कारण आधा दर्जन से अधिक गांवों की करीब 2500 आबादी को छोटी-मोटी बीमारी में चिकित्सीय परामर्श के लिए छह से 15 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। पिछला डियूर से नागरिक अस्पताल सलूणी छह किलोमीटर और नागरिक अस्पताल किहार 15 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन




स्वास्थ्य उपकेंद्र गुलेल में चार वर्षों से कोई फार्मासिस्ट नहीं है। इस कारण मरीजों को चिकित्सीय परामर्श मिलना तो दूर, दवाई भी नहीं दी जा रही है। पिछला डियूर पंचायत के गांव गुलेल, गरोहन, सेरी, लोदली, तिमरेला, मक्कन सहित अन्य गांवों के लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए इसी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर निर्भर रहते हैं, लेकिन पिछले चार सालों से यहां ताला लटका पड़ा है।
विज्ञापन




ग्रामीणों में रमेश कुमार, सोभिया, शरीफ मोहम्मद, हुसैन, बबलू, दीपक, भीलो राम और सुरेश कुमार ने बताया कि गांव में यदि किसी को बुखार या जुकाम भी हो तो उसे दवाई लेने के लिए किहार या सलूणी जाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र में फार्मासिस्ट की तैनाती की जाए, ताकि लाभ मिल सके। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाम लाल ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र में रिक्त चल रहे फार्मासिस्ट के बारे में सरकार को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed