{"_id":"61c20e67608455100c144c8a","slug":"nutrition-will-be-distributed-through-tetra-pack-in-tribal-areas-chamba-news-sml3942221134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबायली क्षेत्रों में टेट्रा पैक से किया जाएगा पोषाहार का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबायली क्षेत्रों में टेट्रा पैक से किया जाएगा पोषाहार का वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कबायली क्षेत्रों में पोषाहार पैकेटों के एक्सपायर होने का झंझट खत्म होने वाला है। महिला एवं बाल विकास विभाग की कबायली क्षेत्रों में टेट्रा पैकिंग के जरिये पोषाहार वितरित करने की योजना है। इतना ही नहीं, पांगी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ष में दो बार पोषाहार वितरण को लेकर विभाग ने सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर कबायली क्षेत्रों में पोषक तत्वों से युक्त पोषाहार समयानुसार नौनिहालों को मिलने की संभावना है।
गौरतलब है कि जिले में कुल 1495 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें से जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अधीन 144 केंद्र और पांगी में 66 आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को खेल-खेल में शिक्षा की धारा से जोड़ा जाता है। जिले के कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी को छोड़कर शेष आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ष में तीन बार पोषाहार का वितरण किया जाता है।
भरमौर के आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ष में दो बार और पांगी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में नवंबर-दिसंबर में एक बार ही पोषाहार की सप्लाई होती है। ऐसे में बीते दिनों भी पांगी के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक्सपायर डेट राजमा वितरण संबंधी मामला सामने आया था। महिला एवं बाल विकास विभाग ने नौनिहालों को वितरित किए जाने वाले पोषाहार को टेेट्रा पैकिंग के जरिये भेजने और पांगी में वर्ष में दो बार पोषाहार वितरण करने को लेकर प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा है। इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर भरमौर-पांगी के आंगनबाड़ी केंद्रों में टेट्रा पैकिंग से पोषाहार पहुंचेगा। साथ ही पांगी के आंगनबाड़ी केंद्रों में सितंबर और जुलाई में पोषाहार वितरण करने की योजना है।
विज्ञापन
क्या है टेट्रा पैकिंग
टेट्रा पैकिंग के जरिये पोषाहार को पैक करने के लिए विशेष प्रकार की पैकिंग की जाती है। इसमें रखा गया पोषाहार जल्द खराब नहीं होता है। इससे छह माह का सामान एक वर्ष, एक वर्ष का डेढ़ और डेढ़ वर्ष की पैकिंग दो वर्ष तक इस्तेमाल में लाई जा सकती है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि कबायली क्षेत्रों में टेट्रा पैकिंग में पोषाहार वितरण और पांगी के आंगनबाड़ी केंद्रों में सितंबर और जुलाई माह में दो बार पोषाहार सप्लाई भेजने को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। कहा कि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने से टेट्रा पैकिंग में पोषाहार जल्द खराब नहीं होगा। साथ ही दो बार पोषाहार मिलने से आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण से अभिभावकों को राहत भी मिलेगी।