फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now two people cannot ride in two wheelers in Chamba, Department has given strict orders to police personnel on Nakas, Policemen pulling down on seeing two people in bikes, chamaba news

अब चंबा में दोपहिया वाहनों में सवार नहीं हो सकते दो लोग

Fri, 07 May 2021 09:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Now two people cannot ride in two wheelers in Chamba, Department has given strict orders to police personnel on Nakas, Policemen pulling down on seeing two people in bikes, chamaba news
चंबा। अब चंबा में दोपहिया वाहनों में दो लोग सवार नहीं हो सकते। इसको लेकर पुलिस विभाग ने सड़कों पर तैनात पुलिस जवानों को आदेश जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन बाजार व आसपास के इलाकों में जहां पर भी बाइकों में दो लोग सवार नजर आए। वहां एक व्यक्ति को बाइक से उतार दिया गया। पुलिस के इन आदेशों को लेकर कई लोगों में रोष भी है। जो लोग जरूरी कार्य से भी बाइक में सवार होकर नजर आए, उन्हें भी पुलिस वालों ने उतार दिया। जब लोगों ने नाकों पर पुलिस से उन्हें जाने के लिए गुहार लगाई तो पुलिस कर्मचारियों की तरफ से साफ कहा गया कि उनके साहब के आदेश हैं। इसलिए वे इसमें कुछ नहीं कर सकते। बाइकों में दो लोगों को आवाजाही करने की छूट नहीं है।
विज्ञापन

यह भी तर्क दिया गया है कि सरकार की ओर से बसों में पचास प्रतिशत सवारी बैठाने के आदेश दिए गए हैं तो यह नियम बाइकों पर भी लागू होता है। वहीं इन आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग में तैनात उन महिला कर्मचारियों के लिए परेशानी बढ़ गई हैं। जो सुबह व रात को ड्यूटी करने के लिए अपने घरवालों के साथ बाइकों पर सफर करती हैं। ऐसी महिला कर्मचारियों को पैदल आवाजाही करनी होगी। पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग में तैनात महिला कर्मचारियों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed